चोरी की 14 बाइक के साथ धरे गए तीन अंतरराज्य ऑटो लिफ्टर

रूद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पकड़े गये चोरों से चोरी की 14 बाईकें बरामद की गयी है। सोमवार को शाम को एसएसपी मंजूनाथ टिसी पूरे मामले का खुलासा करेंगे। बता दें बीते कुछ समय से शहर और आस पास के इलाकों में वाहन चोरी की घटनायें लगातार बढ़ रही थी। वाहन चोर कई मोटर साईकिलों को घरों और सार्वजनिक स्थानों से चोरी करके ले जा रहे थे। इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए कई सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लम्बी छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन चोरों को पकड़ लिया है। ये तीनों चोर खेड़ा मोहल्ले के बताये जा रहे हैं। इनके दो साथी फरार हैं, फरार वाहन चोर यूपी के थे। पकड़े गये वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 14 बाईकं भी बरामद कर ली है। पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।




























