काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चैती मेला क्षेत्र मे दहशत का पर्याय बना एक और तेंदुआ हुआ पिंजरे मे क़ैद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,काशीपुर चैती मेला परिसर के आसपास दहशत फैलाने वाला एक और तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार सुबह करीब छह बजे गोविषाण टीला क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया, जिसके बाद इलाके में राहत की सांस ली
द्रोणासागर और चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीला क्षेत्र में पिछले चार से पांच वर्षों से तेंदुओं की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। क्षेत्र में रह रहे तेंदुए कई पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिससे आसपास के इलाकों में लगातार भय का माहौल बना रहता है।
भारतीय पुरातत्व विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि इससे पहले भी वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों में पांच तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। एक फरवरी को पांचवां तेंदुआ पकड़ा गया था, जबकि सोमवार को छठा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से इलाके में तेंदुओं की गतिविधि बढ़ गई थी। करीब चार दिन पहले ब्लॉक कार्यालय के सामने वाली गली में एक साथ दो तेंदुए देखे गए थे, जिसके बाद लोगों में डर और बढ़ गया था।
19 मार्च से शुरू होने वाले काशीपुर चैती मेला को देखते हुए स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
वन विभाग अलर्ट, दो और तेंदुओं की आशंका
वन विभाग का अनुमान है कि इस इलाके में अभी दो तेंदुए और हो सकते हैं। ऐसे में विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर और पिंजरे लगाने की तैयारी भी की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button