वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चार्ज संभालते ही एक्शन में क्षेत्राधिकारी चेतगंज शुभम सिंह, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

वाराणसी चेतगंज क्षेत्राधिकारी का चार्ज संभालते ही शुभम सिंह एक्शन मोड में नजर आए साथ ही चेतगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला, चौकी इंचार्ज वैभव शुक्ला, लहुराबीर चौकी प्रभारी विकल शांडिल्य, नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह तथा तेलियाबाग चौकी प्रभारी अली अतहर मौजूद रहे टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखते हुए आम जनता से संवाद भी किया।

चेतगंज क्षेत्राधिकारी शुभम सिंह ने गश्त के दौरान सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
चेतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चौकियों के इलाकों में व्यापक गश्त कर पुलिस ने सुरक्षा का संदेश दिया इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button