घर की लक्ष्मी हैं बेटियाँ कार्यक्रम 29 को, प्रविष्टि 24 तक भेजें

इन्तिजार अहमद खान
इटावा: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में आगामी 29 दिसंबर को सुबह नौ बजे से घर की लक्ष्मी हैं बेटियाँ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक स्कूल, कालेज अपनी प्रविष्टि 24 दिसंबर 2025 तक जमा कर दें, अन्यथा बाद में आने वाली प्रविष्टि को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। संस्था, व्यक्तिगत प्रतिभागी छात्राएं नामांकन सूची बाइस ख्वाजा रोड स्थित दुकान नंबर 36 पर दिन में 11 से दो बजे तक जमा कर सकतीं हैं। अधिक जानकारी व्हाटसएप नंबर 9412880963 व मोबाइल नंबर 7017459891 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम संयोजक डा.ज्याेति वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विविध वेश भूषा प्रदर्शन, पोस्टर, रंगोली, मेहंदी, नृत्य नाटिका व एकल नृत्य होंगे।प्राथमिक वर्ग की कक्षा एक से पांच तक विविध वेश भूषा का प्रदर्शन, कनिष्ठ वर्ग कक्षा छह से आठ तक व कक्षा नौ से 12 तक की स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता होगी। मध्यम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक अल्पना बनाओ, कक्षा छह से आठ तक व मध्यम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक नृत्य नाटिका होगी। मध्यम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक मेहंदी लगाओ तथा वरिष्ठ वर्ग स्नातक व परास्नातक एकल नृत्य होगा।





