करनाल-हरियाणा

घरौंडा में कमल खिलाने के लिए हरविन्द्र कल्याण ने लिया ग्रामीणों का आर्शीवाद

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

घरौंडा में कमल खिलाने के लिए हरविन्द्र कल्याण ने लिया ग्रामीणों का आर्शीवाद

भाजपा 36 बिरादरियों के हितों को ध्यान में रखकर करती है काम : हरविन्द्र कल्याण

एस आर योगी
आईरा न्यूज नेटवर्क

घरौंडा, 17 सितम्बर। घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान में घरौंडा में एक बार फिर कमल खिलाने का ग्रामीणों से आर्शीवाद प्राप्त किया। आज हरविन्द्र कल्याण ने गांव गढ़ी भरल, डेरा कश्यप, देवीपुर, मुंडीगढ़ी, पीर बडौली, गगसीना में जाकर ग्रामीणों से भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर वोट करने की अपील की। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। हरविन्द्र कल्याण ने गांव के बड़े बुजुर्गों से जीत का आर्शीवाद लेते हुए कहा कि वे अपने बेटे एवं भाई को भारी मतों से जितवाकर विधानसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि घरौंडा में उन्होंने अपने कार्यकाल में जितने विकास कार्य करवाएं है, अब उन्हें ओर तेजी से गति प्रदान की जाएगी और घरौंडा को विकास के मामले में नम्बर-वन बनाने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश है। भाजपा ने अपने पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में सम्पूर्ण 36 बिरादरियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये हैं और यह विकास आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए आने वाली 5 तारीख को कमल के सामने के बटन को दबाना न भूलें। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं आप सब की होगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button