उत्तरप्रदेश

घटिया ईंटों से नाले-फुटपाथ निर्माण का आरोप, सभासदों ने किया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

शमसाबाद फर्रुखाबाद।नगर पंचायत शमसाबाद में नाले, नालियों और फुटपाथ का निर्माण घटिया ईंटों से कराए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय सभासदों ने विरोध जताया। सभासदों का कहना है कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं है और इसकी जानकारी तक जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जा रही है।

विरोध करने वालों में खुशनवाज (सभासद) वार्ड संख्या 19–20, भगत सिंह नगर, ज्ञान सिंह (सभासद) वार्ड संख्या 07, तुलसी नगर, शमीम मसूरी (सभासद) वार्ड संख्या 09, राजीव नगर, खुशनुमा (सभासद) वार्ड संख्या 18, पटेल नगर तथा उमेश चंद्र (सभासद) वार्ड संख्या 16, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर शामिल रहे।

सभासदों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य किस ठेकेदार को दिया गया है और किस मानक के अनुसार कार्य कराया जा रहा है, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई। घटिया सामग्री के इस्तेमाल से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।

इस संबंध में सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध को और तेज किया जाएगा।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close