धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

ग्राम पंचायत नुरुल्लापुर उदयचंद के प्रधान निसार अहमद व ग्राम विकास अधिकारी सलमान खान ने समस्त ग्रामवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत नुरुल्लापुर में हर्षोल्लास

धामपुर (बिजनौर)।
धामपुर ब्लॉक के अन्तर्गत अल्हैपुर ग्राम पंचायत नुरुल्लापुर उदयचंद में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उल्लास दिखाई दिया। ग्राम प्रधान निसार अहमद एवं ग्राम विकास अधिकारी सलमान खान ने समस्त ग्रामवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान निसार अहमद ने कहा कि –
“स्वतंत्रता दिवस हमें अपने शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर गांव व देश की तरक्की के लिए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।”

ग्राम विकास अधिकारी सलमान खान ने भी ग्रामीणों से अपील की कि शिक्षा, स्वच्छता और भाईचारे को बढ़ावा देकर ही असली आज़ादी का अर्थ पूरा किया जा सकता है।

गांव में तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। बच्चों और युवाओं में देशभक्ति का खासा उत्साह देखने को मिला।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close