उत्तरप्रदेश

गुदड़ी बाजार में 70 साल से अधिक पुरानी दुकानों के पुनर्निर्माण की व्यापार मंडल ने की मांग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में एस पी सिटी अभय नारायण त्रिपाठी, ए.डी. एम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सी.ओ. नगर अभय नारायण राय,सी.ओ. सैफई आर.जी. शर्मा, सी.ओ. जसवंतनगर आयुषी सिंह, नगर पालिका ई.ओ.संतोष कुमार मिश्रा, यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा गुदड़ी बाजार में 70 साल से अधिक पुरानी दुकानें बनीं हुईं हैं इसका पुनर्निर्माण कराया जाये गुदड़ी बाजार का विकास होना चाहिए यहाँ पर आज भी टूटी फूटी दुकानों में व्यापारी कारोबार कर रहे हैं।
जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित पुलिस सहायता बूथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बनाया गया है, उसपर कोई पुलिस कर्मी नहीं मिलता है नियमित ड्यूटी लगाई जाये।
युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने मांग रखी
शिवरात्रि, रमजान एवम् होली पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।
जिला महिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला संरक्षक सुशीला राजावत ने संयुक्त रूप से मांग रखी पक्की सराय बाजार में सड़क के बीचोंबीच खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाया जाए जिससे शव वाहन एवं एम्बुलेंस निकलने में कोई परेशानी न हो।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन,जिला संरक्षक अखिलेश वर्मा प्रधान,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, लल्लू वारसी, आलोक गुप्ता लाइन पार प्रभारी, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद,बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी,मोहम्मद उवैश,मुस्तक़ीम राईन, अर्चना कुशवाहा महिला अध्यक्ष, वर्षा दुबे जिला महामंत्री, पूजा श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close