काशीपुर-उत्तराखण्ड़
गिरिताल पर दुकान मे शार्ट सर्किट से लगी आग, अग्निशमन की मुस्तेदी से बड़ा हादसा टला

काशीपुर/ उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,, फायर स्टेशन काशीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला गिरीताल, काशीपुर स्थित एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन काशीपुर से लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि विशाल भारद्वाज की दुकान में आग अंगूठी (शॉर्ट सर्किट/हीटिंग उपकरण) के कारण लगी थी। फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से 01 होज रील फैलाकर पंपिंग की गई तथा आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर बुझा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
फायर विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया
***फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी-
चालक: संदीप शर्मा
फायरमैन: बलवंत तुमकियाल
फायरमैन: सनी कुमार
महिला फायरमैन: शिखा मलिक





