वाराणसी/उत्तरप्रदेश
गाजीपुर में जिला कारागार गेट से फरार आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट

दोनों पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस-बाइक बरामद
गाजीपुर जिला कारागार गेट के पास से एक सप्ताह पूर्व हथकड़ी से छुड़ाकर फरार आरोपी चोर लालबाबू मौर्या को मरदह व बिरनो की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार रात गोविन्दपुर कीरत गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की गई है।






