देहरादून-उत्तराखण्ड़

गंभीर बीमारी का बहाना बना कर ट्रांसफर करवाने वाले अध्यापकों की होगी जांच

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (आईरा न्यूज एजेंसी ),,,शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी। विभाग ने वर्ष 2023 में इस तरह के 111 शिक्षकों के सुगम में तबादले किए थे। इसमें 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक परीक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक तबादलों में छूट के लिए खुद को गंभीर बीमार होना बताते हैं। पिछले साल कई शिक्षकों ने बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पिछले साल 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापकों के उनकी बीमारी के आधार पर सुगम में तबादले किए गए थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close