वाराणसी/उत्तरप्रदेश

गंगा नदी में नाव संचालन के संबंध में चलाए गए विशेष सघन अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार गंगा नदी में नाव संचालन की सुरक्षा, निर्धारित क्षमता के अनुपालन तथा प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रातः 10:00 बजे से सायं 17:00 बजे तक विशेष सघन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान जल पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से समन्वित कार्रवाई करते हुए संचालित किया गया। गौरतलब है कि वाराणसी क्षेत्रांतर्गत गंगा नदी में प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों द्वारा नावों का व्यापक उपयोग किया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाहियां:

  1. नावों की सघन चेकिंग
    कुल 173 नावों की भौतिक जांच की गई। सभी नाव चालकों का पहचान पत्र एवं आयु सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान कोई भी नाव चालक नाबालिग नहीं पाया गया।
  2. निर्धारित क्षमता (Seating Capacity) का अनुपालन
    जांच के दौरान 01 नाव निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर संचालित पाई गई, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
  3. लाइफ जैकेट एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच
    15 नावें लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था के बिना संचालित पाई गईं। संबंधित नाव संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई।
  4. प्रदूषण नियंत्रण संबंधी जांच
    अभियान के दौरान इंजन चालित नावों की जांच की गई। कोई भी नाव प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन करती हुई नहीं पाई गई।
  5. विधिक कार्रवाई
    कुल 13 नावों को सीज (Seize) किया गया।
    04 अभियोग पंजीकृत कर संबंधित नाव संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
    अभियान के दौरान नाव चालकों एवं यात्रियों को सुरक्षा मानकों के पालन, अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनने तथा गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। माइक अनाउंसमेंट एवं मौके पर समझाइश के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
    कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गंगा नदी में नाव संचालन से संबंधित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के सघन अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे, ताकि जन-सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
    सोशल मीडिया सेल
    कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त,
    काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय,
    कमिश्ननरेट वाराणसी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close