ब्रेकिंग न्यूज़शेरकोट-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

खो नदी में छठे दिन मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर ब्रेकिंग न्यूज़
खो नदी में छठे दिन मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
बिजनौर। जिले में सनसनीखेज घटनाक्रम के बीच खो नदी में कूदे युवक का शव छठे दिन बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान योगेश सैनी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


जानकारी के अनुसार, योगेश सैनी छह दिन पूर्व शेरकोट नया पुल से खो नदी में कूद गया था। घटना के बाद से पुलिस और पीएसी की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। मोटरबोट की सहायता से नदी में कई किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता छठे दिन मिली।
मंगलवार को खो नदी में थाना धामपुर क्षेत्र अंतर्गत गोरा बादल पुलिस चौकी के पास शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना धामपुर पुलिस के अनुसार, मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
उधर, युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुल पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close