उत्तराखंड

खनन माफियाओं ने कवरेज करने गए पत्रकार का फाड़ा सर,पुलिस का घिसापिटा बयान जांच करेंगे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,पौड़ी गढ़वाल में खनन माफियाओं ने कवरेज करने गए एक पत्रकर पर ही हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्रकार ने इसकी तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पौड़ी जिले के कोटद्वार खनन माफियाओं के हौंसले इस कदर बढ़ गए हैं कि दिन दहाड़े प्रशासन की नाक के नीचे नदियों से अवैध खनन करते हैं। अगर कोई पत्रकार इनकी चोरी को उजागर करने घटनास्थल पर पहुंचता है तो ये माफिया जानलेवा हमला कर देते हैं। ऐसा ही मामला पौड़ी गढ़वाल से सामने आया है।
दिनदहाड़े पत्रकार पर किया जानलेवा हमला
पौड़ी के कोटद्वार के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस घायल पत्रकार को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। पत्रकार के सिर पर तीन टांके लगे हैं। पुलिस ने भी हमले में घायल पत्रकार की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि मामले में मिली शिकायत पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में जब खनन अधिकारी रवि नेगी से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने ऐसे व्यक्तिगत लड़ाई का नाम देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button