असम/गुवाहाटी

केल्विन सिनेमा ने आधुनिक दो-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स— ‘केल्विनगोल्ड सिनेमा’ के साथ की भव्य वापसी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, 3 दिसंबर, 2025: असम के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा हॉलों में से एक ने अपना नया अध्याय शुरू कर दिया है। केल्विन सिनेमा, जिसकी स्थापना 1935 में जीवनराम गोयंका द्वारा गुवाहाटी के व्यस्त ‘फैंसी बाज़ार’ में की गई थी, अब अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए एक आधुनिक रूप में वापस लौट रहा है।

अब, लगभग नौ दशक बाद, केल्विन एक नए भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। केल्विन गोल्ड सिनेमा ने फैंसी बाज़ार स्थित पुराने केल्विन परिसर में ही दो-स्क्रीन वाला नया मल्टीप्लेक्स पेश किया है, जिसकी कुल बैठने की क्षमता 499 है, जिसमें 24 अल्ट्रा-लक्ज़री रिक्लाइनर सीटें भी शामिल हैं। यह आधुनिक स्थान आकर्षक, भविष्यवादी डिज़ाइन से सुसज्जित है और ऑडिटोरियम नवीनतम सिनेमाई तकनीक से लैस हैं।

केल्विन गोल्ड सिनेमा का उद्घाटन बुधवार शाम को नेडफी के सीएमडी पीवीएसएलएन मूर्ति, प्रसिद्ध फिल्म व्यापार विश्लेषक और मीडिया व्यक्तित्व कोमल नाहटा, असमिया सिनेमा के गणमान्य व्यक्तियों – रवि शर्मा, ज़ेरीफ़ा वाहिद, प्रांजल सैकिया, पूर्णिमा पाठक सैकिया, मंजुला बरुआ, मंजू बोरा, मृदुला बरुआ, जाह्नु बरुआ, सीमा बिस्वास, मनीषा हज़ारिका, रीमा दास, कपिल बोरा और पत्रकार और लेखिका पद्मश्री पेट्रीशा मुखीम की उपस्थिति में हुआ।

दशकों तक, गोयंका परिवार ने असम के व्यापारिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। शिलांग में शुरुआती सफलता के बाद, उन्होंने सिनेमा प्रदर्शन के क्षेत्र में कदम रखा और जल्द ही केल्विन को एक प्रतिष्ठित स्थल के रूप में स्थापित कर दिया। इस हॉल ने कई असमीया फ़िल्मों के प्रीमियर, कई हिंदी फ़िल्मों के जुबली शो की मेजबानी की और दर्शकों को ऐसी तकनीकों से रूबरू कराया जो अपने समय से कहीं आगे थीं।

केल्विन सिनेमा की विरासत ऐसे अनेक पड़ावों से भरी है, जो आज भी लोगों में पुरानी यादों में पहुँच देता है। थिएटर ने ‘जय संतोषी मां’ की बेहतरीन 53 सप्ताह की अविश्वसनीय रन दर्ज की थी और यह गुवाहाटी का पहला सिनेमा हॉल बना जिसने अंग्रेज़ी फ़िल्में प्रदर्शित कीं — जहाँ ‘बेन हुर’ और ‘द टेन कॉमेंडमेंट्स’ जैसी क्लासिक फ़िल्मों के लिए हॉल खचाखच भर जाया करता था। पीढ़ियों से फ़िल्म प्रेमियों के लिए केल्विन सिर्फ़ एक सिनेमा नहीं था। यह वह स्थान था जहाँ शहर ने नए फ़िल्म फ़ॉर्मेट खोजे, अपनी सांस्कृतिक कल्पना का विस्तार किया और ऐतिहासिक फ़िल्म रन का रोमांच महसूस किया।

केल्विन की विरासत के प्रेरक स्तंभ शंकर लाल गोयंका ने कहा कि पुनः उद्घाटन, परिवार के लिए भावनाओं और उत्साह दोनों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा,“केल्विन पुरानी यादों के साथ जीवन जीता आया है। इसे आधुनिक रूप में वापस लाना ऐसा लगता है मानो हम एक विरासत को आगे बढ़ाने के साथसाथ आज की दर्शक पीढ़ी के लिए कुछ नया भी बना रहे हों।उन्होंने आगे कहा,“युवा फ़िल्म प्रेमियों और परिवारों से हमें जो गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिल रही है, वह बताते हैं कि केल्विन आज भी गुवाहाटी के दिल में एक विशेष जगह रखता है।

नया मल्टीप्लेक्स — केल्विन गोल्ड सिनेमा — क्रिस्टी 2के लेज़र प्रोजेक्शन, डॉलबी 7.1 सराउंड साउंड, पल्ज़ आईएसओ वेव ऑडियो सिस्टम और इमर्सिव 3डी क्षमताओं से सुसज्जित है। रिक्लाइनर सीटों में ऑन-सीट फ़ूड और बेवरेज सर्विस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और पर्याप्त लेगरूम की सुविधा उपलब्ध है। आगंतुकों के लिए स्नैक्स, बेवरेज और कॉम्बो मील्स का विस्तृत मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें शानदार विकल्पों के साथ-साथ सेहतमंद विकल्प भी शामिल हैं। पर्याप्त पार्किंग और आसान पहुँच के साथ यह स्थल गुवाहाटी भर से आने वाले परिवारों और फ़िल्म प्रेमियों की सेवा करने का लक्ष्य रखता है।

गोल्ड सिनेमा के डायरेक्टर रतन जैन ने कहा कि केल्विन गोल्ड सिनेमा एक बार फिर शहर के लोगों को शाही फ़िल्मी अनुभव प्रदान करने की उम्मीद रखता है। गोल्ड सिनेमा के डायरेक्टर हसमुख शाह ने कहा कि उनका उद्देश्य एक ऐसा शहरी मनोरंजन स्थल बनाना था जो आज के दर्शकों की पसंद और अपेक्षाओं से मेल खाए।

टिकटों की बुकिंग www.goldcinema.co, गोल्ड सिनेमा मोबाइल ऐप्स और बुकमायशो के माध्यम से उपलब्ध है। गुवाहाटी के नए प्रीमियर एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन का अनुभव लेने के लिए 7वीं मंज़िल, केल्विन सिनेमा कम्पाउन्ड, एस.आर.सी.बी. रोड, गुवाहाटी, असम स्थित केल्विन गोल्ड सिनेमा का दौरा करें।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close