उत्तराखंड

कुत्ते ने किशोर को काटा तो किशोर भी लोगों को काटने लगा ,इलाज के दौरान हुई मौत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
वार्ड नंबर तीन संजय नगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। वह यहां मां, पत्नी और तीन लड़कों के साथ रहता है। उसके 12 वर्षीय बड़े पुत्र विक्की की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 10 दिन पहले विक्की को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन परिवार इस बात से अंजान था।
रविवार की सुबह से ही विक्की लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगा। विक्की ने अपने पिता गोविंद की अंगुली में भी काट लिया। इसके बाद उसने अपने दोनों छोटे भाइयों को भी काट लिया। बेकाबू विक्की को किसी तरह काबू कर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। विक्की के मुंह से लगातार लार निकल रही थी और कुत्तों की तरह हरकतें कर रहा था।
जिला अस्पताल रुद्रपुर में हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन यहां दो घंटे उपचार के बाद ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने गोविंद को हिदायत दी कि वह खुद और दोनों बच्चों को भी रेबीज के इंजेक्शन लगवाएं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close