वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी स्वच्छता मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गोष्ठी,जन जागरूकता रैली का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पर्यावरण विद एवं ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह ने प्रदूषण एवं स्वच्छ पर्यावरण का दिलाया शपथ

वाराणसी।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन एवं पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को संकट मोचन स्थित मालवीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रबंधक ललित बहादुर सिंह की अध्यक्षता में काशी स्वच्छता मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गोष्ठी एवं पौधा रोपण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षत्रिय प्रदूषण बोर्ड अधिकारी रोहित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्रों द्वारा पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधी नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने गोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के छात्राओं को वायु जल एवं ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह ने स्वच्छता एवं पर्यावरण का शपथ दिलाया और उन्होंने बताया कि वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यदि समय रहते इसके प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान चंद्रप्रकाश वर्मा ,सरिता कुमारी सहित महाविद्यालय के छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close