काशी मे श्री राज श्री मिष्ठान नाश्ता एवं भोजनालय’ का भव्य शुभारंभ, शुद्धता और परंपरा का संगम

हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को शुद्धता,उत्कृष्ट स्वाद और स्वच्छता का एक ऐसा अनुभव देना है जो उन्हें परंपरा से जोड़े रखे – जीतू यादव ||
वाराणसी :- धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के परेड कोठी क्षेत्र में स्वाद के शौकीनों के लिए एक नया गंतव्य ‘श्री राज श्री मिष्ठान नाश्ता एवं भोजनालय’ का भव्य शुभारंभ हुआ | प्रतिष्ठान का उद्घाटन राष्ट्रपति पदक विजेता तिलक राज कपूर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ | परेड कोठी तिलक राज कपूर भवन सुभाष नगर रोडवेज कैंट स्थित इस नए प्रतिष्ठान में बनारसी परंपरा और आधुनिक स्वाद का बेजोड़ तालमेल देखने को मिलेगा |
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता जीतू यादव ने बताया की हमारे यहां शुद्धता की गारंटी के साथ सभी मिष्ठान और व्यंजन शुद्ध देशी घी से निर्मित है | लखनऊ के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार विशेष व्यंजन है यहां आजमगढ़ की मशहूर कचौड़ी- सब्जी और बनारस की पारंपरिक कचौड़ी-जलेबी मिलेगा | ग्राहकों के लिए देशी घी के मोतीचूर लड्डू,काजू बर्फी,केसर बर्फी और ताजी दही उपलब्ध है | ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रतिष्ठान प्रातः सात बजे से रात्रि दस बजे तक खुला रहेगा |
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता जीतू यादव ने कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को शुद्धता,उत्कृष्ट स्वाद और स्वच्छता का एक ऐसा अनुभव देना है जो उन्हें परंपरा से जोड़े रखे हमने गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया है |
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से रामबाबू लालू यादव,आकाश गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और प्रतिष्ठान की गुणवत्ता की सराहना की ||
























