वाराणसी/उत्तरप्रदेश
काशी की पावन धरती पर आकर मिली अपार शांति एके शर्मा ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

वाराणसी एके शर्मा ने काशी के पावन धरती पर आकर बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एके शर्मा ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद वे काशी के कोतवाल के नाम से प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद लिया
दर्शन-पूजन के बाद अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अरविंद कुमार शर्मा ने कहा वाराणसी की यह धरती अलौकिक है। बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने के बाद जो अनुभव होता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यहां आने के बाद हमें एक अलग ही शांति मिलती है। मन को सुकून मिलता है और जीवन धन्य हो जाता है
























