काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर के दो अधिवक्ताओ पर मारपीट, चोरी, और धमकाने के आरोप मे तहरीर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,!हाथापाई, गाली देने और तोड़फोड कर परचून की दुकान से हजारों की नगदी निकालने समेत जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो अधिवक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। मौहल्ला खालसा अंतर्गत हिजड़ो वाला कुंआ के निकटस्थ निवासी मयंक वर्मा ने बताया कि उसकी घर में ही परचूनी की दुकान है। 18 जनवरी की रात 10.50 बजे के करीब वह दुकान बंद कर रहा था। तभी अभिषेक वर्मा निवासी श्यामखेत भवाली नैनीताल व हाल निवासी आनन्दम कालोनी जसपुर खुर्द तथा मौहल्ला पक्काकोट काशीपुर निवासी अश्वनी सैनी उसके घर में घुसकर हाथापाई करते हुए दुकान का सामान तोड़फोड़ करने लगे तथा जान से मारने की नियत से गालीगलौच करने हुए गल्ले से रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसकी पत्नी ललिता वर्मा बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। परिवार के अन्य लोगों को आता देख दोनों जाते-जाते देख लेने की धमकी दे गए। इसकी सूचना कटोराताल पुलिस चौकी में देने पर पुलिसकर्मियों ने उसका व उसकी पत्नी का मेडिकल कराया। उसने बताया कि दोनों आरोपी पेशे से वकील हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close