नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कार मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत मे दो घायल।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर विकास सिंह

कार मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत मे दो घायल।

नूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसुपुरा के पास मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।दुर्घटना में कार चालक मोहम्मद अली पुत्र — निवासी देवबंद, जनपद मुजफ्फरनगर, तथा मोटरसाइकिल सवार निजामुद्दीन पुत्र — निवासी ग्राम चांगीपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि मोहम्मद अली अपनी कार से मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल दवा लेने जा रहे थे, तभी हसुपुरा के पास यह हादसा हो गया।घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close