धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कानून की आंखों के सामने कानून का मज़ाक-रानी बाग पुलिस चौकी के सामने से गुज़रती ओवरलोड गन्ने की ट्रॉली,हादसे की आशंका

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रानी बाग पुलिस चौकी के सामने से गुज़रती ओवरलोड गन्ने की ट्रॉली, हादसे की आशंका
बिजनौर | धामपुर| आईरा न्यूज़ नेटवर्क
सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक गंभीर मामला उस समय सामने आया, जब रानी बाग पुलिस चौकी के ठीक सामने से ओवरलोड गन्ने से लदी ट्रॉली बेखौफ होकर गुजरती दिखाई दी। भारी मात्रा में लदा गन्ना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह किसी भी समय बड़े सड़क हादसे को न्योता दे सकता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोज़ाना स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग और आम नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में इस तरह की ओवरलोड ट्रॉलियों की आवाजाही जन-जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस चौकी के सामने घटित हुआ, फिर भी कोई रोक-टोक या कार्रवाई नहीं की गई।
अब सवाल यह उठता है कि यदि इस लापरवाही के चलते कोई अनहोनी घटित होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—
ट्रॉली मालिक की, चालक की या फिर कानून लागू कराने वाली पुलिस की?
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
सच के साथ, जनता की आवाज़

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close