बैंगलूरु-कर्नाटक

कर्नाटक: अवैध खनन से जुड़े विस्फोट में मादा तेंदुआ की मौत, पेट में पल रहे थे तीन शावक

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

कर्नाटक के बसवनतारा वन में अवैध खनन से जुड़े विस्फोट में एक मादा तेंदुआ की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के वक्त पता चला कि तेंदुआ के गर्भ में तीन शावक भी पल रहे थे. इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार हरकत में आ गई है और वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने व्यापक जांच के आदेश दिए हैं.
कर्नाटक के कग्गलीपुरा के पास बसवनतारा वन में अवैध खनन से जुड़े एक विस्फोट में एक मादा तेंदुआ और उसके तीन अजन्मे शावकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. यशवंतपुर के भाजपा विधायक एस.टी. सोमशेखर ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ा रोष जताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद विभाग कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close