अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

कफ सिरप मामले में ₹25000 के इनामी समेत दो गिरफ्तार, की थी ₹2 करोड़ की अवैध खरीद-फरोख्त

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी: पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में ₹25000 के इनामी बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने साथ मिलकर फर्जी व कूट रचित जीएसटी बिल और ई वे बिल का प्रयोग करके शैली ट्रेडर्स के माध्यम से भारी मात्रा में यह खरीद-बिक्री की थी।

टेंगरा मोड़ से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने ढूंढ राज पुलिया के पास टेंगरा मोड़ से मनोज कुमार यादव जिसके ऊपर ₹25000 का इनाम था और लक्ष्य यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मामले के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के माध्यम से दोनों ने अवैध रूप से करीब 2 करोड रुपए की न्यू फैंसीडील कफ सिरप की खरीद-बिक्री की थी।

कुछ लोगों को ही होती थी तस्करी के समय और स्थान की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शैली ट्रेडर्स रांची (झारखंड) के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल और शुभम जायसवाल की फार्म से 1,26,000 सीसी खरीदी थी। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि कफ सिरप को वाराणसी स्थित सप्तसागर दवा मंडी में सप्लाई किया जाना था, लेकिन उसकी तस्करी कर उसे बाहर भेज दिया जाता था। इसके लिए फर्जी बिल काटा जाता था। आरोपियों ने बताया कि इसकी तस्करी कब और कैसे की जानी है यह सारी बातें सीक्रेट रखी जाती थी, जिसकी जानकारी शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल समेत कुछ लोगों को ही होती थी।

5 स्थान पर खरीदी प्रॉपर्टी

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि इस अवैध धंधे की वजह से उन्होंने पांच जगह प्रॉपर्टी खरीदी, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ में जुटी हुई है। इसके साथ ही फरार शुभम जायसवाल की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close