वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कड़ाके की ठंड व शीतलहर से राहत पाने हेतु उप जिलाधिकारी राजातालाब ने जलवाया अलाव व कंबल वितरण

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

राजातालाब।कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से राहत पाने हेतु जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार राजातालाब उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार ने राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा राजातालाब तहसील क्षेत्र के वीरभानपुर,राजातालाब,जख्खिनी,मोहनसराय,गोविंदपुर,कोरउत,मिसिरपुर, राजातालाब तहसील परिसर, हरसोस,कुरौना,अकेलवा,गौर मधुकर शाहपुर, ठठरा,भोरकला,रामेश्वर, नहवानीपुर,कपसेठी,गोराई, कालिका बाजार,सिरिहिरा,जंसा इत्यादि विभिन्न गांव तथा बाजार के चट्टी चौराहे तथा बस स्टैंड,रेलवे स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक भीड़भाड़ होने वाले स्थान पर रोज क्षेत्रीय लेखपालों की देखरेख में अलाव जलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी राजातालाब ने बताया कि उक्त सभी स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाने की फोटो को गवर्नमेंट के वेबसाइट पर अपलोड करने हेतु तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों को निर्देशित किया। इसके अलावा तहसील क्षेत्र में असहाय जरूरतमंदों को ठंड से राहत पाने हेतु कंबल वितरण भी किया जा रहा है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close