वाराणसी/उत्तरप्रदेश

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन्स के नेतृत्व में वाराणसी मे ग्रामीण मजदूर सभा,आशा वर्कर्स यूनियन और अखिल भारतीय किसान महासभा,ऐपवा ने हड़ताल के समर्थन में दिया धरना

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र अपर श्रमायुक्त वाराणसी को तथा खेग्रामस का मांग पत्र कचहरी चौकी प्रभारी के माध्यम से दिया गया

वाराणसी :- अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में वाराणसी मे कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क मे देशभर के दस ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान पर वाराणसी में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU) के नेतृत्व में निर्माण मजदूर यूनियन,घरेलू कामगार समूह,अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, आशा वर्कर्स यूनियन आदि के साथ अखिल भारतीय किसान महासभा,ऐपवा आदि ने हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र अपर श्रमायुक्त वाराणसी को तथा खेग्रामस का मांग पत्र कचहरी चौकी प्रभारी के माध्यम से दिया गया |

हड़ताल के समर्थन में महिलाओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध के खिलाफ मुँहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है | मजदूर विरोधी बी बी ग्राम जी कानून को रद्द करने,चार लेबर कोड को निरस्त करने की मांग की गई | अमेरिका के साथ किया गया देश और किसान विरोधी समझौता (ट्रेड डील) मोदी जी का आत्मसमर्पण है | बिजली,रेल,उड्डयन, शिक्षा, स्वास्थ्य,डिफेंस,कोयला,बीमा आदि क्षेत्रों का निजीकरण एवं निगमीकरण के खिलाफ वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया | आगे वक्ताओं ने कहा कि वनाधिकार कानून लागू किया जाय एवं जबरिया भूमि अधिग्रहण और बुलडोजर राज पर रोक लगाई जाए |

अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड कृपा वर्मा,ऐपवा की प्रदेश सचिव कामरेड कुसुम वर्मा,खेग्रामस के जिला सचिव कामरेड मिठाई लाल,कामरेड सीमा चौधरी,आशा कर्मी धर्मा,कामरेड धनशीला,बिमला एव चंदा,डॉक्टर अब्दुल्ला,कामरेड भोलानाथ मौर्य,सुरेन्द्र राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश निर्माण मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अमर नाथ राजभर ने किया और संचालन जिला कार्यालय सचिव कामरेड आर डी सिंह विप्लवी ने किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close