एस.यू.इंटर कॉलेज मे शोनो शौकत के साथ हुआ जश्न ए आज़ादी कार्यक्रम

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, आज़ादी के 79 वें वर्षगांठ पर सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, एबं स्कूलों मे स्वंत्रता दिवस की धूम रही, जगह जगह अनोको रंगा रंग कार्यक्रमों के माध्यम से खुशियाँ मनायीं गयी।

इसी क्रम मे काशीपुर के प्रतिष्ठित एस यू इंटर कॉलेज (प्रस्तावित )मे स्वतंत्रता दिवस की धूम देखते ही बनती थी, यहाँ स्कूली बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम मे कविता, गीत एवं नृत्य की शानदार झलकियां पेश की।

एस यू इंटर कॉलेज मैं हुए स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोह समारोह हुआ, तादोपरांत राष्ट्रगान का आयोजन हुआ जिसमें सभी स्कूली बच्चों अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के साथ-साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

उसके बाद स्कूल भी बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में मौजूद सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

जश्ने आजादी के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधन समिति से मशहूर शायर एवं समाजसेवी श्री इकबाल अदीब, अशरफ एडवोकेट,मौ. शकील,मौ. मुशीर, मौ. अशरफ,असरार हुसैन, मौ. शाहिद,मौ. कलाम, पार्षद मौ. शरीफ,पार्षद पति मौ.सादिक,पार्षद पति मौ. रियाजउद्दीन प्रधानाचार्या श्रीमती शहजादी बानो

, श्री नदीम सिद्दीकी, श्रीमती महक , कु. अदीबा, मौलाना अकरम, कारी आले नवी, कु. नेहा खान कु. सना, श्रीमती फरीन, कु. मरियम, कु. आलिया , कु. सानिया , कु. मानतशा, कु मेहरीन आदि अन्य स्कूली कर्मचारी उपस्थित रहे।





