एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया से मिला अपना दल कमेरावादी का प्रतिनिधिमंडल

मिर्जापुर जिलाध्यक्ष को राजनीतिक दबाव में फर्जी मामले में जेल भेजे जाने के खिलाफ की शिकायत
निष्पक्ष जांच/विवेचना का मिला आश्वासन
वाराणसी :- अपना दल कमेरावादी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक पियूष मोर्डिया से मिला | मिर्जापुर के संतनगर थाना द्वारा अत्यंत राजनीतिक दबाव में आकर एफआईआर में नाम न होने के बावजूद गलत तरीके से जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल जेल जाने के प्रकरण में सीबीसीआईडी जांच करने की मांग की गई | प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सत्ताधारी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के भारी दबाव में है इसलिए सीबीसीआईडी अथवा दूसरे जिले के उच्चस्तरीय अधिकारी द्वारा जांच कराया जाना अत्यंत आवश्यक है |
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव एडवोकेट, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान और घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरजीत सिंह शामिल रहे ||






