उत्तरप्रदेश

एक ही रात दो गांवों में आठ घरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

ज़ीशान अहमद

शमशाबाद (फर्रुखाबाद)।शमशाबाद थाना पुलिस ने एक ही रात में दो गांवों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को सोने-चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया खेड़ा और कुइयां संत में बीते 23 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ आठ घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। एक ही रात में दो गांवों में हुई सिलसिलेवार चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं पुलिस की गश्त व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे थे।

चोरी की घटनाओं के बाद ग्राम कुइयां संत निवासी फरजाना पत्नी स्वर्गीय ताज मोहम्मद ने शमशाबाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चांदी की पायल, खड़वा व बर्तन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

गुरुवार की शाम चौकी प्रभारी फैजबाग प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद–कायमगंज मार्ग स्थित कस्बा फैजबाग के पसियापुर रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद वारिस पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम कुबेरपुर, थाना कायमगंज तथा मुजीब खां निवासी ग्राम गढ़िया हैबतपुर, थाना शमशाबाद के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में आरोपी मुजीब खां के पास से चोरी की गई चांदी की पायल और खड़वा बरामद हुई। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close