वाराणसी/उत्तरप्रदेश
उपज वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी का मुरादाबाद में हुआ सम्मान

वाराणसी :- मुरादाबाद में 11 अप्रैल को आयोजित आम सभा एवं कार्यकारिणी बैठक में वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार बागी को किया गया सम्मानित | उपज प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष एवं वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी को 2025 में वाराणसी में आयोजित आम सभा एवं कार्यकारिणी बैठक को सफलतापूर्वक कराए जाने के लिए उपज सम्मान से सम्मानित किया गया ||


















