उत्तर प्रदेश सरकार का रुख अवैध खनन परिवहन को लेकर बेहद सख्त, प्रशानिक टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही बदस्तूर जारी, 5 ट्रक सीज 3 चालक गिरफ्तार

इन्तिजार अहमद खान
इटावा जनपद में खनन विभाग व बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप, बीती रात की गई बड़ी कार्यवाही।
उदी पिकेट पर सख्ती की सूचना मिलते ही इटावा पुलिस व प्रशासन के ख़ौफ़ से ट्रकों से माल को बीच रास्ते मे एमपी की सड़कों पर खाली करते नजर आए ट्रक चालक, जगह-जगह सड़कों पर नजर आया मौरंग व गिट्टी का ढेर।
बढ़पुरा थानाध्यक्ष के.के. मिश्रा व जिला खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने जब संयुक्त रूप से अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध मोर्चा खोला तो बीती रात करीब 5 वाहनों के विरुद्ध एम-वी एक्ट व खनन अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की।
मध्यप्रदेश की सीमा में गाड़ी खाली करके 2 गाड़ियों के भागने की सूचना मिलते ही बढ़पुरा पुलिस ने दोनों गाड़ियों को पकड़कर एम.वी. एक्ट की कार्यवाही की तो वहीं बिना प्रपत्रों के भागने की कोशिश करते हुए जिला खनन अधिकारी ने पकड़ा, संयुक्त रूप से कुल 5 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करके 4 लाख का जुर्माना बसूला गया।
उदी पुलिस पिकेट के रास्ते एमपी से बॉर्डर पार करके यूपी की सीमा में दाखिल होने वाले वाहनों पर बढ़पुरा पुलिस की सख्त निगरानी के बीच जब कुछ वाहन प्रपत्र न होने पर मौके से भागने लगे तो पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ा,इस बीच कानून का उलंघन करने पर 3 चालको को गिरफ्तार करके पुलिस ने BNS की धारा 170 के तहत कार्यवाही भी की।
दरअसल अवैध खनन परिवहन करते हुए मुख्यतः बिना यू.पी. फार्म या उन्हें मेन्युप्लेट करके वाहन चालक यूपी गवर्मेंट को लगातार राजस्व का चूना लगा रहे हैं, ऐसे में इस तरह से सख्त चैकिंग और घेराबंदी कहीं न कहीं खनन माफियाओं के मंसूबों पर एक गहरी चोट व छाप छोड़ रही है।
इटावा जिला खनन विभाग व पुलिस प्रशासन का सीधा संदेश यही है कि किसी भी सूरत में जनपद में अवैध खनन परिवहन पर लगाम लगाना एक बड़ी प्राथमिकता है और इस पर किसी भी हाल में अंकुश लगाया जाएगा।





