उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में पतियों पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा किस्सा गाजियाबाद से आया है, जिसने पूरे समाज में “भाई, अब शादी करें या FIR?” जैसी दुविधा पैदा कर दी है

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पीड़ित पति विपिन की मां गीता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार कुछ ज्यादा ही ‘आधुनिक’ हो गया था। सास के मुताबिक, शादी के एक महीने बाद ही पता चला कि ईशा चोरी-छिपे शराब और सिगरेट पीती थी और सोशल मीडिया पर रील बनाना उसका रोज़ का काम था।

समझाने पर भड़की पत्नी
गीता देवी का आरोप है कि जब बेटे ने पत्नी को सिगरेट पीते देखा और समझाया कि गर्भावस्था में यह बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है, तो बहू ने इसे ‘कंट्रोल’ समझ लिया। शायद आजकल समझाना भी अपराध की कैटेगरी में आ गया है।

खाने से शुरू हुआ विवाद, जीभ पर खत्म
पुलिस पूछताछ में ईशा ने बताया कि रात में पति से उसका झगड़ा हुआ था। खाना पसंद नहीं आया, बहस बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्से में आकर उसने पति की जीभ काट दी।
मतलब बात इतनी बढ़ गई कि “बोलने से रोका था” का जवाब सीधे “अब बोल ही मत” में बदल गया।

6 महीने में कई बार मारपीट
ईशा ने खुद कबूल किया कि पिछले छह महीने में वह पति को 8-10 बार पीट चुकी है। यानी रिश्ते में नियमितता है, बस रोमांस की जगह रेसलिंग चल रही है।

थाने में भी ड्रामा जारी
जब पुलिस आरोपी को थाने लाई, तो वहां भी माहौल शांत नहीं रहा। महिला पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। लगता है कुछ लोगों के लिए हर जगह स्टेज ही होता है, बस कैमरा ऑन होना चाहिए।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close