वाराणसी/उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलेक्ट्रेट माल विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष बने अशोक कुमार सिंह,विजय कुमार यादव कार्यकारी अध्यक्ष,अंगद को बनाया गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का ऐलान ||

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की हुंकार भर्ती बहाल से लेकर पुरानी पेंशन तक उठी कई मांगें ||

पत्रकार वार्ता में गरजे कर्मचारी नेता, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी ||

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, वेतन,भत्ता और पेंशन पर उठाई आवाज ||

सरदार पटेल धर्मशाला से उठा कर्मचारियों का स्वर,मांगें पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन ||

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी तेज ||

मांगों पर टकराव तय,कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ बनाई रणनीति ||

कर्मचारियों की दो टूक अबकी बार आर-पार की लड़ाई ||

वेतन भत्ता और पेंशन को लेकर उबाल, सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी |

वाराणसी:- कलेक्ट्रेट माल विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ द्वारा तेलियाबाग स्थित सरदार पटेल धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई | इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श की जानकारी दी | उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी | पत्रकार वार्ता में संघ द्वारा निम्न प्रमुख मांगें उठाई गईं |
(1)- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगे प्रतिबंध को समाप्त किया जाए तथा विशेष परिस्थितियों में न्यूनतम वेतन पर नियुक्ति की अनुमति दी जाए |
(2)- कलेक्ट्रेट नजारत में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिया जाए,जैसा की अन्य समकक्ष पदों को दिया जा रहा है |
(3)- मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन कर यह प्रावधान समाप्त किया जाए कि माल सेवा में मृत कर्मचारी के आश्रित की नियुक्ति केवल चतुर्थ श्रेणी में ही होगी |
(4)- कलेक्ट्रेट में कार्यरत चौकीदार, माली,कुर्सी बुनकर एवं सफाई कर्मचारियों को वर्दी प्रदान करने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं |
(5)- तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा आठ किलोमीटर से अधिक दूरी पर यात्रा करने पर भत्ता दिया जाए |
(6)- समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वाहन भत्ता उपलब्ध कराने के लिए एक समान नीति लागू की जाए |
(7)- कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए जाएं |
(8)- पेंशन से संबंधित कार्य मण्डल स्तर के बजाय जिला स्तर पर ही संपन्न किया जाए |
(9)- पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाए |

पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलेक्ट्रेट माल विभाग के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया जिसमें अशोक कुमार सिंह (भदोही) को प्रांतीय अध्यक्ष,विजय कुमार यादव (वाराणसी) को कार्यकारी अध्यक्ष, अंगद (गोरखपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार पाठक (चंदौली) एवं याकूब (मुरादाबाद) को उपाध्यक्ष,नरेंद्र सिंह (हाथरस) को महामंत्री,वीरेंद्र सिंह (भदोही) को संयुक्त मंत्री प्रथम तथा अजय कुमार शुक्ला (भदोही) को संयुक्त मंत्री द्वितीय चुना गया तथा राधा पंजाबी को कोषाध्यक्ष चुना गया |

संघ ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button