उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चकिया का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह के साथ संपन्न

चकिया पैलेस में व्यापार मंडल की नई टीम ने ली शपथ,व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प ||
व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, चकिया में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण ||
विष्णु कुमार बने चकिया व्यापार मंडल अध्यक्ष,नई कमेटी ने संभाली जिम्मेदारी ||
विधायक कैलाश आचार्य की मौजूदगी में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ||
व्यापारियों के मान सम्मान और सुरक्षा को लेकर नई टीम दृढ़संकल्पित ||
होली-ईद की शुभकामनाओं के साथ चकिया व्यापार मंडल ने नई शुरुआत की ||
जिले के व्यापारियों की आवाज बना व्यापार मंडल,चकिया में दिखी एकता की ताकत ||
चंदौली :- चकिया पैलेश मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चकिया के पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम मे व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने चकिया के अध्यक्ष विष्णु कुमार,महामंत्री मनोज चौहान और कोषाध्यक्ष अंकित मद्धेशिया सहित युवा अध्यक्ष दीपक चौहान,युवा महामंत्री हस्सन खान और कोषाध्यक्ष अमन मद्धेशिया सहित चकिया कमेटी के अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को भी शपथ ग्रहण कराया और चकिया के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन वर्मा को जिले का उपाध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की आगे जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे कहा की चकिया के नये अध्यक्ष विष्णु कुमार और उनकी नई टीम जिले की टीम के साथ मिलकर कार्य करेगी और व्यापारीयों की समस्याओं के समाधान और उनके हितो की रक्षा करने का कार्य करेगी जिलाध्यक्ष ने कहा की मेरा लक्ष्य है की जिले के सभी बाजारों के व्यापारीयों को एक साथ व्यापार मण्डल के साथ जोड़कर उनके मान और सम्मान की रक्षा की जाय और व्यापारियों के साथ होने वाले उनके उत्पीड़न और शोषण को एकजुट होकर रोका जाय जिले का व्यापार मण्डल व्यापारियों की व्यापारिक समस्याओं का समाधान कराने और उनके हितो की रक्षा करने के लिये दृढ़ सन्कल्पित है आगे जिलाध्यक्ष ने चकिया के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुये जिले भर के सभी व्यापारियों को होली और ईद कि बधाई और शुभकामनाएं दी |
मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य विधायक चकिया को व्यापार मण्डल के लोगो ने माल्यार्पण कर उन्हे सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये कहा की व्यापारी समाज का देश के विकाश मे सबसे अहम योगदान होता है और व्यापारी समाज प्रदेश और देश की आर्थिक रीढ़ होता है व्यापारियों की सुरक्षा के लिये सरकार दृढ़संकल्पित है स्थानीय जिला प्रशासन मै बैठे हुये लोगो से कहा की व्यापारियों का शोषण करने वालो को दण्डित किया जायेगा विधायक ने आगे कहा की व्यापार मण्डल ने सभी वर्ग के व्यापारियों को एक साथ जोड़कर एक मंच पर लाने का जो कार्य किया है वह काबिले तारीफ है | विशिष्ट अतिथि गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन चकिया ने कहा की मै भी एक व्यापारी हूँ मै व्यापारियों की पीड़ा को जानता हूँ मेरे समक्ष व्यापारियों की कोई भी समस्या आती है तो उसका समाधान कराने का कार्य करता हूँ और आगे भी कराने का पूरा प्रयास करुँगा, विशिष्ट अतिथि चंद्रेश्वर जायसवाल प्रदेश मंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा की जिले का व्यापार मण्डल आज जिस प्रकार से जिले के हर बाजार के सभी वर्ग के व्यापारियों की व्यापारिक समस्याओं का समाधान करा रहा है उससे आज जिले का व्यापार मण्डल जिले के सभी व्यापारियों की आवाज बन चुका है | राजकुमार जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा की व्यापार मण्डल ही एक ऐसा संगठन है जिसके साथ जुड़कर व्यापारी समाज अपनी बातो को शासन प्रशासन मे मजबूती के साथ रखता है |
प्रदेश् संगठन मंत्री अशोक केशरी ने कहा की चकिया के सभी व्यापारियों ने जिस प्रकार से एकजुट होकर विष्णु कुमार को अध्यक्ष बनाने का कार्य किया है उसी प्रकार से आप सभी व्यापारी एक होकर व्यापार मण्डल के साथ मिलकर उत्पीड़न करने वालो का डटकर मुकाबला करे जिला एवं प्रदेश का संगठन आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा,कार्यक्रम को प्रदेश एव जिले के अन्य पदाधिकारीयो के साथ साथ वहा उपस्थित अन्य बाजारों के अध्यक्ष/पदाधिकारीयो ने भी सम्बोधित किया और अपने विचारों को रखा |
कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि साहित प्रदेश/जिले एव अन्य बाजारों से आये हुये अध्यक्ष /पदाधिकारीयो एवं स्थानीय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित चौकी इंचार्ज सुनील कुमार का अध्यक्ष विष्णु कुमार सहित उनकी पूरी कमेटी ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता कैलाश जायसवाल ने किया |
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से राकेश मोदनवाल,देशदीप मित्तल,महमूद आलम, सतीश सेठ आका,धनंजय रस्तोगी,दीपक प्रजापति,मोहन वर्मा,आलोक जायसवाल, अभिमन्यु प्रजापति,राजकुमार पाल, सुजीत जायसवाल,प्रदीप कुमार,शिव कुमार,नरेन्द्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह,सी के राहुल,राजकुमार जायसवाल,निखिल गुप्ता,राजकुमार मोदनवाल,मुरलीधर, कुंन्दन् चौहान,हनुमान चौरसिया,अंकित जायसवाल,चंद्रशेखर सिंह,गुलाम गौस, सुशील शर्मा,सलमान खान,अमन अली, राजेश जायसवाल,अवधेश मोदनवाल, राजेश सारंग,लाल साहब,गणेश बाबा, रामलाल वर्मा,कमरुद्दीन अंसारी,विनोद केशरी,अवधेश मौर्य,सेराज अहमद, आशीष जायसवाल,श्याम सुन्दर सेठ जहिर खान,संदीप केशरी सहित सैकड़ो की संख्या मे व्यापारीगण उपस्थित थे ||























