उत्तराखंड

उत्तरकाशी के नौगांव में फटा बादल, मची अफरा तफरी, राहत बचाव जारी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

उत्तरकाशी / उत्तराखंड,,,,उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में शनिवार देर शाम अचानक बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य तिराह, पुरोला रोड और मुलाना क्षेत्रें में मलबा और पानी घरों और दुकानों के अंदर घुस गया। इससे स्थानीय लोगों के जीवन में संकट उत्पन्न हो गया है। खेतों में भी मलबा आने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं और व्यापक आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडी आरएफ की टीमों को तुरंत प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने, मलबे को हटाने और आपदा प्रभावित घरों व दुकानों में फंसे लोगों की मदद करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जानकारी मिलते ही गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नौगांव क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल संपर्क कर राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित ण्स्थानों पर पहुँचाने और हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल पर सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराए गए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ दल प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में प्रशासनिक टीमों के साथ सहयोग कर रहे हैं। उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में लगातार बादल फटने और मलबे का आना स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रें में और भी नुकसान की जानकारी आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close