इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सनराइजका ओसीवी सम्पन्न

इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सनराइज निरंतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है – पूर्णिमा सिंह ||
सात कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु सामग्री व 15 बच्चों की फीस का चेक वितरण ||
अक्षय पात्र में अन्न दान और इस्कॉन मंदिर में राशन वितरण,सेवा कार्यों में अग्रणी रहा क्लब ||
बनारस क्लब में सेवा का संगम,इनरव्हील क्लब ने शिक्षा,स्वावलंबन और स्वास्थ्य हेतु किया वितरण ||
जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान कंप्यूटर, सिलाई मशीन,स्कूल बैग व राशन का वितरण ||
वाराणसी:- इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सनराइज द्वारा कचहरी स्थित बनारस क्लब मे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने आधिकारिक दौरा किया | कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर क्लब द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई | कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्लब की पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कुसुम मित्तल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की उपस्थिति में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई उन्होंने भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए क्लब का मार्गदर्शन भी किया |
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित वस्तुओं का वितरण किया गया | शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर और सौ स्कूल बैग,महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पांच सिलाई मशीनें | स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए सेनेटरी नैपकिन, दिव्यांगजनों की सहायता के लिए व्हीलचेयर | स्वच्छ भारत अभियान के तहत डस्टबिन,इस्कॉन मंदिर में जरूरतमंदों के लिए एक दिन का राशन व इसके साथ ही विभिन्न उपयोगी किताबें भी वितरित की गईं |
चार सिलाई मशीन,एक व्हील चेयर,एक कंप्यूटर पंद्रह छात्रों की स्कूल फीस,सात जरूरतमंद दुल्हनों के लिए साड़ी,चादर और बर्तन,अक्षय पात्र में पच्चास किलो चावल,सौ किलो आटा और तीस किलो दाल,इस्कॉन मन्दिर मे सौ स्कूल बैग,सौ कहानी की किताबें बच्चे,जेपी मेहता इंटर कॉलेज में दो कूड़ेदान,सेनेटरी नैपकिन का किया गया वितरण |
इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी सनराइज निरंतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा प्रकल्पों को जारी रखने के लिए संकल्पित है |
उक्त अवसर पर डीसी प्रिया नारायण,कुसुम मित्तल,डॉ.सुषमा अग्रवाल,पूर्णिमा सिंह,अनुराधा भाटिया,डॉ.आरती,सुप्रिता, रागिनी, रोहिणी,एकता,चंदना हलदर सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं ||
























