इजराइल और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़

इजराइल और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. रिपोर्ट् आ रही है कि सोमवार को इजराइल ने ईरान के सबसे बड़े गैस प्लांट साउथ पार्स (South Pars) पर फिर से बड़ा हमला कर दिया है.
दरअसल, इजरायल का ये हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक तरह से झटका है, क्योंकि ट्रंप ईरान से सुलह का दावा कर रहे हैं. यही नहीं, पिछले महीने यानी मार्च में भी इजरायल ने ईरान के इसी गैस प्लांट को निशाना बनाया था. जिसके बाद ट्रंप का बयान आया था कि अब ईरान के एनर्जी इंफ्रा, खासकर साउथ पार्स प्लांट पर हमला नहीं किया जाएगा.
लेकिन अब इजरायल ने एक बार फिर ईरान के सबसे बड़े गैस प्लांट को निशाना बनाया है. क्या इजरायल के इस हमले को लेकर अमेरिका को जानकारी नहीं है, या फिर ये साजिश का हिस्सा है?
दरअसल साउथ पार्स ईरान का सबसे बड़ा गैस इंफ्रा है, ये ईरान के लिए सोने की खान जैसा है. ईरान की 70% गैस यहीं से आती है. इस प्लांट पर हमला करने का मतलब है कि ईरान के घरों की बिजली, फैक्ट्रियां और उसकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया खतरे में है. यानी इजरायल ने सीधे तौर पर ईरान की अर्थव्यवस्था पर हमला किया है. ‘साउथ पार्स’ का इसका होर्मुज से बेहद नजदीक है, अब होर्मुज रूट पर भी संकट मडराने लगा है.



























