काशीपुर-उत्तराखण्ड़
इंदिरा गांधी और पटेल की जयंती मनाएगी कांग्रेस, आज नवचेतना भवन में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

काशीपुर/ उत्तराखंड (rizwan अहसन ),,,,, पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया, नव चेतना भवन काशीपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों महान नेताओं के संघर्ष, त्याग और देश निर्माण में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया जाएगा। जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि यह आयोजन हमारी एकता, निष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समयानुसार इस आयोजन में सहभागिता निभाने का आहवान किया है।





