आर आर पब्लिक स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

रिपोटर विकास सिंह
आर आर पब्लिक स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
आर आर पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा बारहवीं के छात्र एवं छात्राओं को सहर्ष विदाई दी गई। प्रियांशु पाल मिस्टर फेयरवेल तथा मनु मिस फेयरवेल चुनी गई।
शुक्रवार को स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा को विदाई देने के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंधिका दीपा गुप्ता, डायरेक्टर प्राची गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन कर सबका मन मोह लिया । स्कूल की प्रबंधिका दीपा गुप्ता व डायरेक्टर प्राची गुप्ता के निर्देशन में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कक्षा बारहवीं के छात्र – छात्राओं को फूल माला पहना कर विदाई दी गई। विदाई लेने वाले छात्र – छात्राओं ने अपने शिक्षकों से मिली सीख एवं संस्कारों को याद किया। साथ ही अपने शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में शानदार प्रदर्शन से स्कूल और अपने गुरू जनों का मान बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने छात्र – छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं भेंट करतें हुए कहा कि अच्छा आचरण और कठिन परिश्रम ही हमें सफलता की ओर ले जाता है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत और लगन के साथ दी गई परीक्षा के परिणाम आपके अनुरूप हो ऐसी हम सबकी की कामना है। अब आप छात्र – छात्राएं अपने भविष्य को संवारने और उसे उज्जवल बनाने के लिए तब तक निरंतर प्रयास करते रहें जब तक कि आपको आपका अपना लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। स्कूल हमेशा आपकी तरक्की और उन्नति के लिए कामना करता रहेगा। कार्यक्रम में अबुज़र जमाल को मिस्टर स्पार्क तथा नव्या चौधरी को मिस स्पार्क चुना गया। स्कूल की प्रबंधिका दीपा गुप्ता व प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने स्कूल द्वारा चुने गए स्पार्क और फेयरवेल को स्मृति चिन्ह भेंटकर व ताज पहनाकर अपनी शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल से मिले सम्मान को पाकर छात्र – छात्राएं काफी खुश नजर आए। यति त्यागी, ने कार्यक्रम का संचालन किया । कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह, चंचल कटारिया , संजीव डबास,अजय चौहान, नीरज त्यागी तरूण गर्ग, प्राची चौहान, स्वाति यादव, कपिल बब्बर, अनुराग शर्मा रश्मि बंसल, अनिल कुमार, विरेन्द्र कुमार, दीपक चौहान, जीवन सिंह, मुकुल शर्मा, नरेन्द्र सिंह, रीता त्यागी, सोनिया राजपूत, मोनिका चौहान,मीनू वर्मा,अलका रानी आदि उपस्थित रहे।


















