आयुष्मान भारत योजना के तहत पति -पत्नी का एक साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण,वाराणसी में बनी मिसाल

सुंदरपुर के ओमेगा प्लस हॉस्पिटल में बड़ी उपलब्धि,डॉ.कर्म राज सिंह की टीम ने की सफल घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी ||
आयुष्मान योजना से मिली नई जिंदगी पति-पत्नी के घुटनों का एक साथ हुआ सफल ऑपरेशन ||
आधुनिक तकनीक से जोड़ों के दर्द को राहत,वाराणसी में पहली बार दंपति का साथ-साथ नी रिप्लेसमेंट ||
ओमेगा प्लस हॉस्पिटल में अनोखी सर्जरी आयुष्मान योजना के तहत पति-पत्नी दोनों का सफल घुटना प्रत्यारोपण ||
वाराणसी :- सुंदरपुर स्थित ओमेगा प्लस हॉस्पिटल में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्म राज सिंह ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है | अस्पताल में पहली बार पति-पत्नी दोनों का एक साथ सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया गया | विशेष बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एक ही समय में पति-पत्नी का घुटना प्रत्यारोपण होना अपने आप में एक अनोखी और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है | इस सफल सर्जरी ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है बल्कि जोड़ों के गंभीर दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए भी उम्मीद और भरोसे का संदेश दिया है |
पत्रकार वार्ता में डॉ.कर्म राज सिंह ने बताया कि दोनों मरीज लंबे समय से घुटनों के असहनीय दर्द और चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई की समस्या से पीड़ित थे जिसके कारण उनका दैनिक जीवन भी काफी प्रभावित हो गया था | विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफलता पूर्वक सर्जरी किए जाने के बाद अब दोनों मरीज स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन की ओर अग्रसर हैं |
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉक्टरों ने सर्जरी से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आधुनिक घुटना प्रत्यारोपण तकनीक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला साथ ही मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए | कार्यक्रम में डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम एवं मरीजगण भी उपस्थित रहे ||




























