वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बलिया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यो,यात्री सुविधा के कार्यों,नये भवनों के निर्माण का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी 26 फरवरी,2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ आज दिनांक 26.02.2026 अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बलिया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यो,यात्री सुविधा के कार्यों,नये भवनों के निर्माण का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन निरीक्षण स्पेशल से बलिया उतरने के बाद पैदल उपरिगामी पुल का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म संख्या 04 पर पहुंचे और प्लेटफार्म सं-04 पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा प्लेटफार्म 1 पर स्थित यात्री सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया यथा सेकेण्ड इन्ट्री पर भवन निर्माण,आगमन/प्रस्थान लाउन्ज,वोटिंग एरिया,ग्रीन पार्क,रेल कोच रेस्टुरेंट की स्थापना हेतु प्रस्तावित साईट,सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार,बुकिंग कार्यालय,12 मीटर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण,पार्किंग स्थलों,दिव्यांगजन सुविधाएँ,प्रथम तल पर निर्माणाधीन महिला/पुरुष डोरमेट्री,प्रतीक्षालय एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को कार्य में तेजी लाने और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया ।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्लेटफार्म संख्या- 01 पर स्थित यात्री प्रतीक्षालयों एवं डोरमेट्री के आधुनिकीकरण कार्यों,यात्री निवास,वी आई पी लाउन्ज की सुविधा,टी सी रूम,यात्री आरक्षण केंद्र,शौचालय,वाटर बूथ,पार्सल कार्यालय,रनिंग रूम,सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग का निरीक्षण किया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में धरोहर के रूप में स्थापित डीजल इंजन के रंग-रोगन एवं रख-रखाव का समुचित प्रबंध करने,पार्सल कार्यालय के निकट अनाधिकृत प्रवेश बंद करने,नये भवनों में रेलवे कार्यालयों को शिफ्ट करने, यात्री निवास को वातानुकूलित करने, रेल परिसर की व्यापक साफ-सफाई कराने,ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन पर लगे सभी पंखो को क्रियाशील रखने एवं पानी की उपलब्धता के साथ वाटर टैपों के सुचारू बनाये रखने तथा नये वाटर कूलर लगानेका निर्देश दिया ।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने बलिया स्टेशन के निरीक्षण के दौरान केंद्रीकृत स्टेशन पैनल,इंटरलाकिंग,संरक्षा उपकरणों,कुंजी हस्तांतरण एवं अनुरक्षण रजिस्टरों,पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग,स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट्स,ग्लूड जॉइंट्स,सिगनलों की दृश्यता एवं स्टेशन सेक्शन के कर्वेचरों का संरक्षा निरीक्षण किया और संरक्षा सुनिश्चित की ।
बलिया स्टेशन निरीक्षण के उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ अप लाइन बलिया-गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर पांइंट क्राँसिंग संख्या 203 A एवं B का संरक्षा निरीक्षण किया। तदुपरांत उन्होंने बलिया- गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट (SEJ)36 का तथा किमी सं-80/2 पर कर्व सं-20 का गहन संरक्षा निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप मापन सुनिश्चित किया ।
इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 श्री विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री सौरभ राठौर ,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 श्री यशवीर सिंह,सहायक संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ,सहायक परिचालन प्रबन्धक श्री एस.के.राय,सहायक मण्डल इंजीनियर/बलिया श्री धर्मेन्द्र कुमार,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/छपरा श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close