काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अग्निपीड़ित की मदद को आगे आए व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रभात साहनी,51000₹ से की सहायता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, काशीपुर के एम् पी चौक के निकट आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा की साइकिल रिपेयरिंग की दुकानों तथा शहजाद हुसैन की फल की दुकान में आग लगने से हुए भारी नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम महापौर दीपक बाली द्वारा पीड़ित दुकानदार अनिल शर्मा को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा के अगले दिन आज व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनिल शर्मा को दिये जाने की घोषणा की। साथ ही उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए भविष्य में हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अश्वनी छाबड़ा, राजीव सेतिया, जतिन नरूला, पवनीत सिंह व रोहित चावला भी थे। इधर, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने शनिवार शाम मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित दुकानदार अनिल शर्मा को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। वहीं, युवा भाजपा नेता शाहनवाज खान ने 11 हजार रुपये मदद के तौर पर अनिल को दिये। आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को इन्हें सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास करने चाहिएं। उल्लेखनीय है कि इस अग्निकांड में अनिल शर्मा की दुकान का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। जिसकी कीमत करीब चार-पांच लाख रुपए आंकी जा रही है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button