देहरादून-उत्तराखण्ड़

अगले तीन दिन उत्तराखंड का मानसून बन सकता हैँ कहर, मौसम विभाग ने दिए सतर्कता के निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड,,,,उत्तराखंड में जारी आपदा के हालात के बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में जारी आपदा के हालात के बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम और भी अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड और येलो अलर्ट घोषित किए हैं।
1 सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

2 सितंबर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर में फिर से रेड अलर्ट रहेगा, जबकि बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
3 सितंबर को भी बारिश की तीव्रता को देखते हुए पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना जताते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इस चेतावनी के मद्देनज़र, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सतर्कता और तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close