वाराणसी/उत्तरप्रदेश

अखिल भारतीय पुरुष,महिला विराट कुश्ती दंगल में सर्वश्रेष्ठ विजेता बने रितेश पहलवान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

राजातालाब।आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के मरूई जमुनीपुर चौराहा स्थित ऋषि नारायण शास्त्री जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को इंडियन रेलवे में कार्यरत दंगल आयोजक जितेंद्र पहलवान की देखरेख में आयोजित अखिल भारतीय पुरुष,महिला विराट कुश्ती दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने अपने अपने जोर का आजमाइश किया। दंगल में हिंद केसरी लालजी पहलवान,अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनोहर पहलवान, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान,आई बी सिंह ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ,जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव, दिनेश सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में आए हुए अतिथियों को सह आयोजक सूर्यबली सिंह ,सुधीर यादव ,जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी, संतोष बाबा ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र के साथ स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की यथार्थ गीता देकर सम्मानित किया। इस विराट कुश्ती दंगल में वाराणसी के नामी गिरामी अखाड़े के साथ-साथ दिल्ली,भदोही,गाजीपुर सहित विभिन्न जिलों व प्रदेश के महिला तथा पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के दंगल में 1लाख 50 हजार की सबसे बड़ी कुश्ती में दिल्ली के शेरु पहलवान को पटकनी देकर गाजीपुर के रितेश पहलवान विजेता बने। महिला कुश्ती में सजोई अखाड़े की दीक्षा पाल विजेता रही। दंगल का संचालन मास्टर रामसेवक पहलवान, लालजी यादव झगड़ु, राजेश यादव ने किया।दंगल प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से आई बी सिंह प्रेसिडेंट ओबीटी , राम सिंह यादव, राजेश यादव उर्फ नत्थू, राजू यादव, मणि शंकर यादव, विनय कुमार सिंह पूर्व प्रधान जमुनी, पंडित भैरव महाराज गुरुजी,अरविंद पहलवान, गौतम यादव, रेफरी मनोज पहलवान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close