काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अंकिता भंडारी केस को लेकर विभिन्न संगठनों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, महिला एकता मंच समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां एमपी चौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में शुरू से ही वीआईपी को बचाने की कोशिश की गई। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा पार्टी के नेता लगातार बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भाजपा इन्हें बचाने में लगी है। जिन नेताओं पर आरोप लगता है तो भाजपा और उसका आईटी सेल उस नेता के पक्ष में खड़े हो जाते हैं। भाजपा के राज में ऐसे आरोपियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। पुतला दहन के दौरान पीपी आर्या, सुमन, शोभा, आरती, मुकेश, मनोज बिष्ट, मुस्कान, कीर्ति, सृष्टि, कविता आदि मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close