AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर में युवा वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भाजपा नेत्री अलीशा सिद्दीकी के सामाजिक कार्यों से खुश होकर उनको सम्मानित किया और अलीशा सिद्दीकी को शील्ड देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बाद में अलीशा सिद्दीकी ने सामाजिक संगठन युवा वेलफेयर सोसाइटी की जमकर सराहना की मोहल्ला शहीद नगर में रियासत राजा के संचालन में युवा वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग का आयोजन किया युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गुलफाम राजा के नेतृत्व में मीटिंग की गई तथा भाजपा नेत्री अलीशा सिद्दीकी को बुलाकर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई ।
युवा वेलफेयर सोसायटी ने अलीशा सिद्दीकी को शील्ड देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बाद में अलीशा सिद्दीकी ने युवा वेलफेयर सोसाइटी के बारे में बताया कि युवा वेलफेयर सोसाइटी ऐसा संगठन है। जो हर किसी की मदद के लिए आगे आता है। बता दें कि युवा वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक संगठन निरंतर लोगों की सेवा में लगा हुआ है। इस मौके पर युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गुलफाम राजा आफाक अंसारी,रफान,हैदर राजा, सोहेल इदरीसी,साकिब,साहिल,विकास सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विकास सिंह की रिपोर्ट


















