नूरपुर – देर शाम नूरपुर-स्योहारा मार्ग स्थित ग्राम भूतपुरी के निकट बारात चङत के दौरान गन्ने से भरे ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आकर युवक की मोत हो गई।ट्रेक्टर चालक को बरातियो ने बंधक बनाकर की की पिटाई।मोके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक की शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भैजा।
ट्रेक्टर चालक को पकङ लिया।प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम दरियापुर निवासी नत्थू सिंह पुत्र झबरे सिंह की पुत्री की बारात आई हुई थी।देर शाम क्षेत्र के कस्बा राजा का ताजपुर के निकट भूतपुरी मे मुख्य मार्ग पर बारात चङ रही थी।उधर से ग्राम बक्सर पुर निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र किशोरी सिंह चेहला गांव से ट्रेक्टर ट्राली मे गन्ना लाध कर आ रहा था।इस दौरान भूतपुरी मे एक बारात चङत के दौरान ट्रेक्टर ट्राली को एक वाहन को बचाने के चक्कर मे इकरार पुत्र शेरा ग्राम दरियापुर ट्रेक्टर की चपेट मे आ गया।चपेट मे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर परिजन घायल युवक को निजी अस्पताल मे ले गए जहाँ चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया।उधर बरातियो ने ट्रेक्टर चालक को दबोच लिया ओर जमकर धुलाई की।सूचना पाकर भरी पुलिस बल के साथ पहुँचे थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार वर्मा ने ट्रेक्टर चालक दीपक कुमार को पकङ लिया।वह शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।
विकास सिंह की रिपोर्ट


















