AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरभेज सिंह का ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान व भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया नूरपुर में पहली बार आवागमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने चुनावी सरगर्मियां तेज कर दी है और लगातार सभी पार्टियां अपने नेता व जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतारने की तैयारी कर चुकी है इसी को लेकर आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह नूरपुर पहुंचे जिसमें ब्लाक प्रमुख का आकांशा चौहान में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया स्वागत समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल रहे ।


















