नई दिल्लीधार्मिक
Trending

क्या गर्मी की छुट्टी में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं? 22 हजार में 11 दिन के टूर का विशेष ऑफर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS DESK – भारत सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एवं “देखो अपना देश” योजना के अर्न्तगत आईआरसीटीसी ने मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी जाने के लिए योग नगरी ऋषिकेश से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा चलाने की पेशकश की है। अतः उपलब्ध सीटें सीमित होने के कारण जल्द से जल्द अपनी सीट बुक करा लें।

IRCTC दे रहा ये सुविधाएं

  • यात्रा तिथि 07 से 18 जून तक
  • श्रेणी अनुसार  कुल बर्थों की सं0- 767 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें)
  • उतरने/चढने के स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जं., प्रतापगढ़, प्रयागराज, जं मानिकपुर एवं सतना
  • कवर किए गए गंतव्य-
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
  • तिरुपति बालाजी मंदिर, तिरुपति
  • मीनाक्षी मंदिर, मदुरै
  • रामनाथ स्वामी मंदिर, रामेश्वरम
  • स्थानीय दर्शनीय स्थल, कन्याकुमारी

इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ होटल में रुकने एवं बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

श्रेणी के अनुसार पैकेज मूल्य  

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में पैकेज का मूल्य रू-22250/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू-20910/- है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू-37000/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू-35430 /- है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू-49000/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू-47120/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था).

EMI की सुविधा भी उपलब्ध  

इसमे LTC एवं EMI की सुविघा भी उपलब्घ है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध 14 सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है, EMI रू 1079/- प्रति व्यक्ति प्रति माह पर उपलब्घ है।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ  के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

SOURCE

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button