UTTARKASHI: DP UTTARKASHI उत्तरकाशी पुलिस द्वारा समाज से नशे की कुरीति को समाप्त करने हेतु आम जनता को लगातार नशे के प्रति जागरुक करने तथा दूसरी तरफ नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सतर्कता बरतकर निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुये हैं।
नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुये चैकिंग करने के सख्त निर्देश दे रखे है। उत्तरकाशी पुलिस जनपद में अवैध गतिविधियों व नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है, इसी क्रम में धरासू पुलिस द्वारा कल सायं को व0उ0नि0 दीनदयाल सिंह रावत के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान पीपलमंडी बाईपास तिराह रोड से वाहन संख्या UP-15BC-4596 (अल्टो – 10) से 04 व्यक्ति गौरव, मुकुल, विकास एवं केशव को 15.06 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया
बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया है, अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:
1-गौरव डंग पुत्र तिलक राज निवासी विकासनगर जनपद देहरादून उम्र-42 वर्ष।
2-मुकुल पुत्र योगराज निवासी गुरुद्वारा गली विकासनगर जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष।
3-विकास पडियार पुत्र अर्जुल पडियार निवासी ज्ञानसू वार्ड नं0-3 जनपद उत्तरकाशी उम्र-24 वर्ष।
4-केशव रमोला पुत्र नारायण सिंह रमोला निवासी वीरपुर डुण्डा जनपद उत्तरकाशी उम्र-26 वर्ष।
बरामद माल 15.06 ग्राम अवैध स्मैक ( कीमत करीब 1,60,000 रु0):
उत्तरकाशी पुलिस आम जनमानस से अपील करती है अगर आपके पास किसी भी नशा कारोबारी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं भी अपराध होता देखें यह आपके घर के आसपास कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रहने आता है तो उसकी सूचना अपने थाने में आकर अपनी पुलिस को दें आपका नाम और पहचान पूर्णता है गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने वाले अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अपनी पुलिस का सहयोग करें और एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















